श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में ग्रामीण सवार थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
0 Comments