वंदे मातरम् फाउंडेशन के बैनर तले एक विचार विमर्श एवं सुझाव संगोष्ठी का आयोजन नगर पालिका सभागार में रखा गया , उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती डा . इरा श्रीवास्तव जी उपस्थित रही , सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए , कार्यक्रम मे वन्देमातरम् फाउंडेशन द्धारा संस्था के
कार्यों से सभी को परिचित कराया गया , उक्त संस्था का कार्य लोगों में राष्ट्र भावना पैदा करना, एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता पैदा करना इसके बारे में बताया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वन्देमातरम् फाउंडेशन में अपनी सहभागिता एवं राष्ट्र के प्रति किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय मिश्रा राजू , चन्द्र शेखर मिश्रा , अनिल मिश्रा, विजय मिश्रा, श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा , श्रीमती कीर्ति शुक्ला , संजीव मिश्रा व्योम , अनूप मिश्रा , कमलेश धुरंधर , पुत्तन मिश्रा , दीपक पुरी, विपिन राठौर, अरविंद गुप्ता ,
सर्वेश शुक्ला , डा. महेश पांडे , डा.पी.के . कुशवाहा , मनीष मिश्रा दिलीप मिश्रा, आचार्य संजय मिश्रा, डा आलोक मिश्रा, मधुरेश शुक्ला, अवधेश मिश्रा, राजेश शुक्ला टाटा ग्रुप , राकेश तिवारी, आलोक मिश्रा ग्रीन फील्ड, संस्था के अध्यक्ष डा . सत्येंद्र द्रिवेदी महामंत्री ब्रजेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. वी .बी . धूरिया ,सफल संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया अन्त में सभा का समापन संस्थाध्यक्ष द्वारा किया गया।
0 Comments