जन जागृति सामाजिक संस्था का वार्षिकोत्सव - "उम्मीदों का पर्व" के नाम से जिला पंचायत सभागार, लखीमपुर खीरी में संपन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा (भूतपूर्व मुख्य चयनकर्ता-बीसीसीआई), डॉ. निर्मला उपाध्याय (प्रोफेसर-लखनऊ विश्वविद्यालय), मेजर श्री मनोज कुमार शर्मा(लखनऊ), मुख्य संरक्षक श्री सेवक सिंह अजमानी एवं अध्यक्ष श्री विपिन कुमार भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, शेखर म्यूजिकल ग्रुप ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, तत्पश्चात संस्था ने महामंत्री श्री सरोज शर्मा के द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेजर मनोज कुमार शर्मा और डॉ. निर्मला उपाध्याय ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।संस्था सचिव डॉ प्रदीप कुमार निगम ने
अतिथियों का स्वागत कर नवगठित लखीमपुर जनपद इकाई की कार्यकारिणी का परिचय कराया व शपथ दिलाई, नवगठित जिला अध्यक्ष श्री आलोक रस्तोगी ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय करवाया, उपाध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह गुलाटी व श्री कमलेश कुमार, सचिव श्री हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सतीश टंडन जी, मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा व अन्य सदस्य डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, श्री देवेंद्र सिंह, श्री अतुल अग्रवाल, श्री पी.के. सक्सेना, श्री प्रेम सागर गिरी, श्रीमती सुनीता तोलानी, श्रीमती पारुल गुप्ता को बनाया गया, अतिथियों के स्वागत के लिए गोल्डन स्क्वायर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबका मन मोह लिया, इस क्रम में मुख बधिर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, शेखर म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत
संगीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया, पूरा सभागर तालियों से गूंज उठा, वार्षिक उत्सव में उपस्थित आगन्तुकों को संभोदित करते हुए मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा ने कहा "जन जागृति संस्था के कार्य सराहनिया हैं व समाज में इस तरीके के कार्य होते रहने चाहिए।कार्यक्रम का संचालन युवराज दत्त महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सुभाष चन्द्रा ने किया व अथितियों का परिचय ।कार्यक्रम में संस्था के मुख्य राजीव त्रिवेदी ने दिया।संस्था संरक्षक श्री सेवक सिंह अजमानी, संरक्षक डॉ डी एन मालपानी, श्री सुरेंद्र तोलानी, राज कुमार त्रिवेदी,श्री नरेश चंद्र वर्मा, डॉ डी के सिंह, डॉ जे एन सिंह,उपस्थित रहे।
0 Comments