ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक राजा युवराज दत्त सिंह एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चन्द्रा ने विषय प्रवर्तन करते हुए बाबा साहेब के जीवन एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि डॉ. आंबेडकर केवल दलितों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उन्होंने लोगों को शिक्षित बनने, संगठित रहने एवं संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में प्रो. सौरभ कुमार सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री एवं एक सक्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने ऐतिहासिक कार्यों के माध्यम से पीड़ित एवं वंचित समाज को बराबरी का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम से जुड़े समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संविधान में वर्णित वैज्ञानिक सोच को विकसित करने पर विशेष बल दिया तथा युवाओं को समसामयिक समस्याओं के समाधान हेतु डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- "Education is the key to freedom" कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति का वंदन और सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक परिषद की संयोजक प्रो. नीलम त्रिवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद् ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रो. ज्योति पंत, प्रो. एस.के. पाण्डेय, प्रो. सत्यनाम, डा. धर्म नरायण, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ. ब्रजेश शुक्ला, डॉ. मानवेंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह, डॉ रचित कुमार, डॉ. सौरभ वर्मा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments