थाना मैलानी क्षेत्रान्तर्गत बांकेगंज में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कुछ लोगो द्वारा गैर परम्परागत तरीके से बिना पुलिस प्रशासन की अनुमति प्राप्त किये एवं बिना सूचना दिये बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया । इसी दौरान इसी वर्ग के कुछ लोगो द्वारा इसका विरोध किया गया । विरोध के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने ही वर्ग की महिला के साथ मारपीट की गई । सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा महिला को बचाया गया एवं आपसी झगड़े के कारण खंडित हुई मूर्ति को सुरक्षित किया गया । इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा पथराव करने का प्रयास किया गया जिन्हें पुलिस द्वारा तितर-बितर किया गया ।
उक्त घटना के संबंध में *ट्विटर हैंडल @PushkarSudhakar (Dr. Sudhakar Pushkar) के यूजर द्वारा* उक्त ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट/ट्वीट किया गया जिसमें यह दावा किया गया कि उक्त विवाद में पुलिस एवं महिलाओं के बीच टकराव से एक महिला की मृत्यु हो गई है । *उक्त सूचना की जाँच करने पर सूचना भ्रामक, अफवाहपूर्ण, असत्य तथा अप्रमाणित पायी गई ।* महिला पूरी तरह स्वस्थ है । उक्त व्यक्ति द्वारा भ्रामक सूचना प्रसारित कर लोक शांति भंग करने का प्रयास किया गया । भ्रामक सूचना प्रसारित करने के संबंध में ट्विटर हैंडल @PushkarSudhakar (Dr. Sudhakar Pushkar) के यूजर के विरुद्ध *थाना मैलानी पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 353(2)/196/299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त घटना के संबंध में एक अन्य *यूजर रामभरोसे लाल गौतम द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट* से एक पोस्ट किया गया, जिसमें यह दावा किया गया कि उक्त घटना में पुलिस के लाठीचार्ज से एक महिला की मृत्यु हो गई एवं कई व्यक्ति घायल हो गये, एंवं कर्फ्यू लग गया । *उक्त सूचना की जाँच करने पर सूचना भ्रामक, अफवाहपूर्ण, असत्य तथा अप्रमाणित पायी गई ।* उक्त व्यक्ति द्वारा भ्रामक सूचना प्रसारित कर लोक शांति भंग करने का प्रयास किया गया । भ्रामक सूचना प्रसारित करने के संबंध में फेसबुक अकाउंट यूजर रामभरोसे लाल गौतम के विरुद्ध *थाना मैलानी पर मु0अ0सं0 85/2026 धारा 353(2)/196/299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*खीरी पुलिस सभी से अपील करती है कि भ्रामक/अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर ध्यान न दें एवं किसी भी प्रकार की सूचना को बिना सत्यता जाने प्रसारित न करें । भविष्य में यदि कोई व्यक्ति असत्य एवं भ्रामक सूचना देकर अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
0 Comments