ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

सीएम योगी ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान, जताया शोक


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के तहसील निघासन क्षेत्र अंतर्गत थाना पढुआ क्षेत्र में मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के दर्दनाक हादसे का संज्ञान लिया है। इस हादसे में हुई पांच लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

0 Comments