ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

खीरी में आयुष्मान कार्ड संतृप्ति के लिए 'महाभियान' शुरू, विभाग ने कसी कमर


​लखीमपुर खीरी। जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान का शंखनाद किया है।  11 मई से चलाया जाएगा जो एक माह तक चलेगा। जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने छूटे हुए लाभार्थियों, विशेषकर जीरो पॉवर्टी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के परिवारों को योजना से जोड़ने की वृहद कार्ययोजना तैयार की है।

*​लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम*

जनपद के लिए कुल 19,67,428 आयुष्मान लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 11,00,333 (लगभग 55.86%) लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। अवशेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए सीएमओ ने जिले के समस्त अधीक्षकों को ब्लॉकवार प्रगति सुधारने के निर्देश दिए हैं।

*​अभियान की मुख्य रणनीतियां*

​सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में हर सप्ताह उन दो गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ कार्ड से वंचित पात्रों की संख्या सर्वाधिक है। इसके लिए 10-10 गाँवों की सूची भी जारी कर दी गई है। ​आशा और आंगनबाड़ी क्लस्टर मीटिंग: साप्ताहिक क्लस्टर मीटिंग में आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आधार व राशन कार्ड के साथ बुलाया जाएगा। मौके पर ही 2-3 ऑपरेटर लगाकर उनके व उनके परिजनों के कार्ड बनाए जाएंगे। ​साथ ही वीएचएनडी सत्र पर भी सुविधा दी जाएगी। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHND) सत्रों पर भी एएनएम और आशा संगिनी के माध्यम से लाभार्थियों के कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।​जीरो पॉवर्टी परिवारों पर भी फोकस रहेगा। विभाग द्वारा अत्यंत निर्धन (जीरो पॉवर्टी) परिवारों के सभी सदस्यों के कार्ड तत्काल सत्यापित कर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

*​सीएमओ की कड़ी चेतावनी*

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि राज्य स्तर से निरंतर हो रही समीक्षा में जनपद की प्रगति को लेकर विभाग गंभीर है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्लस्टर मीटिंग और कैंपों के माध्यम से अवशेष पात्रों को तत्काल 'आयुष्मान' के सुरक्षा कवच से आच्छादित करना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments