ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

संस्था की जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक

जन जागृति सामाजिक संस्था,लखीमपुर द्वारा जनहित में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने हेतु संस्था की जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक गुरुनानक इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आलोक कुमार रस्तोगी द्वारा की गई। बैठक में सत्र 2026- 27 में जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रमों का कार्यवृत्त तैयार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जून व जुलाई माह में चिन्हित स्थानों पर पौधारोपण के लिये सात सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई। इस समिति में डॉ.डी.एन. मालपानी, डॉ डी. के. सिंह, डा. प्रदीप कुमार निगम ,आलोक कुमार रस्तोगी, डा. सुभाष चन्द्रा, डॉ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व सतीश टण्डन नामित किये गये। इसीक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक सेवक सिंह अजमानी के मार्गदर्शन में देहदान कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा में आमंत्रित सदस्य सरोज शर्मा, आशू कस्कड़, नरेश चन्द्र वर्मा व राजीव त्रिवेदी ने अपने विचार रखे। इस मौके पर विपिन भारद्वाज हरपाल सिंह देवेन्द्र सिंह व अतुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष आलोक रस्तोगी ने उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments