ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई


        जनपद खीरी में जन एवं सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.05.2026 को पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एल0आर0पी0 चौराहा, राजापुर चौराहा एवं संकटा देवी चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम अभियान तथा फरधान टोल प्लाजा, मैगलगंज टोल प्लाजा व सिसैया टोल प्लाजा पर ड्रिंक एवं ड्राइविंग के विरुद्ध अभियान चलाकर सघन चेकिंग की गई। अभियान में की गई प्रमुख कार्रवाई:-

*वाहन सीज:* कुल 09 वाहन सीज किए गए (01 ट्रक, 04 बस, 03 कार व 01 मोटरसाइकिल)

*चालान: कुल 173 वाहनों के विरुद्ध चालान दर्ज किए गए।*

*चालान विवरण:*
1. बिना हेलमेट : 130
2. तीन सवारी : 12
3. रांग साइड : 06
4. नो पार्किंग : 05
5. सीटबेल्ट नहीं लगाने वाले : 03
6. प्रेशर हॉर्न : 15
7. मोबाइल फोन का प्रयोग : 02
8.    05 कारो से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई एवं 02 वाहनो से पुलिस कलर स्टीकर हटवाये गये

_*कुल जुर्माना: ₹ 2,50,500/- (दो लाख पचास हजार पांच सौ रुपये) अधिरोपित किया गया। उक्त अभियान के दौरान आम जनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए जागरूक भी किया गया।*_

Post a Comment

0 Comments