ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले एक परिवार अवैध तरीके से लंदन जाने नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले एक परिवार अवैध तरीके से लंदन जाने नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया। पति, पत्नी और उनके दो बेटे 20 अप्रैल को घर से निकले थे, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया।

परिजन का आरोप है कि एजेंट ने चारों को बंधक बना लिया है और उन्हें छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। आरोपियों ने परिवार को डराने के लिए एक बेटे की खून से लथपथ तस्वीर भी भेजी है।

साथ ही महिला का एक ऑडियो क्लिप भी भेजा, जिसमें वह रोते हुए पैसे देने की गुहार लगा रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार को केन्या या इथियोपिया की किसी अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments