ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

जिला अस्पताल पहुंचे डीएम-एसपी, मेडिकल ट्रीटमेंट की ली जानकारी, दिए निर्देश


लखीमपुर खीरी 07 मई। गुरुवार को जिले के 
खमरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वही 03 घायल जिला चिकित्सालय ओयल में भर्ती है, जिनका चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा। वही गंभीर रूप से 01 घायल को राजधानी लखनऊ के लिए रेफर किया गया।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने  ओयल स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से इमरजेंसी वार्ड में देखा। चिकित्सकों से घायलों को दिए जा रहे मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी लेकर समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को भी पूरी मदद दी जा रही है। घटना में गंभीर रूप से 01 घायल को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत डीएम-एसपी ने जिला चिकित्सालय से एएलएस एंबुलेंस के जरिए लखनऊ भिजवाया।

Post a Comment

0 Comments