हावड़ा: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर अपनी जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद बड़ा बयान दिया है। जीत के बाद ANI से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम के हिंदू मतदाताओं ने उन्हें जीत दिलाई है, जबकि मुस्लिम वोट पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में गया है। उन्होंने कहा, 'इस बार मैंने लगभग दस हजार वोटों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जीत दिलाई है। वहां पूरा मुस्लिम वोट TMC को गया। मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा।' नंदीग्राम सीट पर उन्होंने TMC उम्मीदवार पबित्र कर को 9,665 वोटों के अंतर से हराया।
0 Comments