ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

आदर्श गांवों की तस्वीर बदलेगी, 138 ग्रामों का विकास खाका जल्द होगा तैयार


लखीमपुर खीरी, 03 जुलाई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को धरातल पर तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और प्रत्येक चरण तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि पहले चरण में चयनित 138 ग्रामों के लिए विस्तृत विलेज डेवलपमेंट प्लान एवं डीपीआर तैयार कर आरईडी के माध्यम से जिला स्तरीय समिति के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं, ताकि विकास कार्यों को समय पर मंजूरी मिल सके।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में चयनित 203 ग्रामों का व्यापक सर्वे कर सभी आवश्यक आंकड़ों का संकलन किया जाए। फंड उपलब्ध होते ही बिना विलंब विकास कार्य शुरू किए जाएं। डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने, सर्वेक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रत्येक गांव की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास योजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास तेजस्वी मिश्रा, डीपीआरओ विशाल सिंह, सभी सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments