ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 496 वाहनों का चालान


              जनपद खीरी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खीरी पुलिस द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय जनपद खीरी के कुशल पर्यवेक्षण में 'जन एवं सड़क सुरक्षा' के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया।

_*चलाया गया विशेष 'ड्रिंक एवं ड्राइविंग' और जागरूकता अभियान*_
• *यातायात जागरूकता:* जनपद के प्रमुख स्थलों जैसे एल0आर0पी0 चौराहे, राजापुर चौराहे और संकटा देवी चौराहा पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों को रोककर नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
• *ड्रिंक एवं ड्राइविंग अभियान:* दिनांक 04.07.2026 को रात्रि 20.00 बजे से 23.00 बजे तक फरधान टोल प्लाजा, मैंगलगंज टोल प्लाजा व सिसैया टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

_*कार्रवाई का विवरण:*_
अभियान के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कुल 14 वाहनों को मौके पर सीज किया गया तथा कुल 496 वाहनों का चालान कर 5,46,500/- रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

_*1. सीज किए गए वाहनों का विवरण (कुल: 14)*_
मोटरसाइकिल (Motorcycle)-09
कार (Car)-02
मैजिक (Magic)-02
ट्रक (Truck)-01

_*2. नियमों के उल्लंघन पर किए गए चालान का विवरण (कुल: 496)*_
 बिना हेलमेट-341
तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग)-26
बिना सीटबेल्ट-26
मॉडिफाइड साइलेन्सर-25
प्रेशर हॉर्न-20
फॉल्टी नम्बर प्लेट-19
रॉन्ग साइड ड्राइविंग-15
ओवर स्पीडिंग-13
नो पार्किंग-08
गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग-03

_*खीरी पुलिस की अपील:*_
इस विशेष अभियान के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनता और वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। कृपया हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग करें, क्योंकि आपका सुरक्षित सफर ही आपके परिवार की खुशियां हैं।

Post a Comment

0 Comments