ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सफल रूप से सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 35 करोड़ पौधारोपण महायज्ञ में जनपद लखीमपुर खीरी के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान युवराज दत्त महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सफल रूप से सम्पन्न हुआ तथा  जनपद के उच्च शिक्षा संस्थानों में होने वाले पौधारोपण की निगरानी एवं अनुश्रवण हेतु नोडल अधिकारी के रूप में भी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने समस्त कार्यक्रम की अगुवाई की। जिला प्रशासन से समय-समय पर प्राप्त निर्देशानुसार वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम में महाविद्यालय के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत सफल पौधारोपण सम्पन्न हुआ, जिसमें लखीमपुर खीरी की नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। अध्यक्ष महोदया ने इस महायज्ञ को सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह पौधारोपण महायज्ञ भविष्य में निवेश है जिसे पूजा की तरह ही समर्पित भाव से किया जाना चाहिए। महाविद्यालय में इस अवसर पर गोला गोकर्णनाथ की उप जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रेणु मिश्रा भी उपस्थित रहीं और सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने वातावरण के प्रति जागरूक बने रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी के समग्र विकास के लिए उसका अपने परिवेश और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील होना आवश्यक है क्योंकि तभी वह एक सच्चा नागरिक बन सकता है ।
महाविद्यालय के साथ ही जनपद के उच्च शिक्षा संस्थानों में भी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सफलतापूर्वक पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी श्री सतेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में बताया कि मुख्य रूप से फल एवं छायादार वृक्षों जैसे आम, अमरूद, जामुन, अनार, कटहल, गुलमोहर, कंजी, ऑस्ट्रेलियन बबूल, बोतल ब्रश, कदम्ब, कचनार आदि के पौधे रोपित किए गए। महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और दर्शनशास्त्र विभाग के प्रभारी प्रो. सुभाष चन्द्रा ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर बल दिया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments