ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

खीरी पुलिस**गैंगस्टर एक्ट का वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पूर्वी) खीरी व क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पढुआ के कुशल नेतृत्व में वारन्टी अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना पढुआ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 01.07.2026 को समय 11:14 बजे पढुआ चौराहे से एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• गुड्डू पुत्र बारिश निवासी ग्राम बिनौरा थाना पढुआ जनपद खीरी।
• संबंधित मुकदमा: मु०अ०सं० 578/2019 धारा 2(B)(17)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट)
• संबंधित न्यायालय: माननीय अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय, कोर्ट नं० 6 (स्पेशल कोर्ट एन०डी०पी०एस० एक्ट), जनपद लखीमपुर खीरी।
• पेशी तिथि: दिनांक 03.07.2026

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:*
• उ०नि० श्री बसन्त लाल सरोज 
• का० संदीप मौर्य 
• रि०का० हिमांशु

Post a Comment

0 Comments