ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

गोला नगर के शहनाई गेस्ट हाउस में महिला मोर्चा सम्मेलन, किया गया

 भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के विकासखण्ड कुम्भी (गोला) के ग्राम दतेली, कोटवारा, कपरहा, बिलहरी, मूड़ा बस्सी, रामपुर में जनसम्पर्क सहित गोला नगर के सेन्ट्रल बार संघ तहसील गोला में बैठक, गोला नगर के शहनाई गेस्ट हाउस में महिला मोर्चा सम्मेलन, गोला नगर के दिव्य मैरिज लॉन में कार्यकर्ता बैठक, गोला नगर के उमा देवी चिल्डेªन्स एकेडमी में कार्यकर्ता बैठक एवं गोला नगर के पंजाब कालोनी आदि में उपस्थित रहे।
गोला नगर के शहनाई गेस्ट हाउस में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को मुख्य अतिथि डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी सदस्य विधान परिषद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान पार्टी द्वारा तय किये गए है। एनजीओ से जुड़ी हुई महिलाएं, खेलकूद से जुड़ी हुई महिलाएं, प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं, ट्रांसजेण्डर, महिला साहित्यकार, महिला पत्रकार, स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली महिलाओं, नव युवतियों आदि से अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा तथा भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जुड़ने का कार्य करेगी। देश की महिलाओं ने एक बार फिर से केन्द्र में भाजपा सरकार का गठन करने का संकल्प लिया है। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मानब बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक कदम उठाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून से महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी। महिलाओं के लिए आरक्षण का फैसला भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। आरक्षण का कानून बन जाने से 33 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा और संसद में पहुंचने का अवसर मिलेगा। महिला जनप्रतिनिधि विधानसभा और संसद में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा सकेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गोला नगर के शहनाई गेस्ट हाउस में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा कि भाजपा पार्टी नारी के सम्मान और अधिकारों की पक्षधर है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओ का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। आधी आबादी की आत्मनिर्भरता के साथ ही भारत की आत्मनिर्भरता का संकल्प भी पूरा होगा। हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमारे देश का विकसित भारत का संकल्प तब तक पूरा नहीं होगा जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होगी और महिलाओं को सशक्त करना यह केवल एक आयामी काम नहीं है। वैसे आम तौर पर लोग बोलते थे कि महिलाएं किसी काम को नहीं कर सकती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर उस विषय पर जिन चुनौतियों का सामना महिलाएं कर रही थी उन सारी चुनौतियां का समाधान हमने पिछले 10 वर्षों में किया है और करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उसमें पहली सबसे बड़ी बात बालिका भू्रण हत्या को रोकने का काम हमने किया। दूसरा हमारी बालिका बच्चियां और हमारी किशोर बच्चियां हो, युवा महिलाएं हो, गर्भावस्था की स्थिति हो, गर्भ के बाद की स्थिति हो या वृद्ध महिलाएं हो सभी के लिए पोषण की ऐसी उचित पौष्टिक व्यवस्था की गई जिससे की महिलाओं के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़े महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो हमारा आने वाला भविष्य भी बहुत सी बीमारियों से बचा रहेगा। इस दृष्टि से यह योजना ले करके आई है आने वाले 50 वर्षों तक भारत को ताकत देने वाली है। तीसरी बात यह है कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी हर तरह की सहायता उनको उपलब्ध हो और बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध हो उस दृष्टि से हमारी सरकार ने हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बन गई है आप सबको बताना चाहता हूं कि महिला हेल्प डेस्क हर थाने में है और वहां पर केवल महिला पुलिस कर्मी ही ड्यिूटी पर रहती है। आपको कभी भी कोई भी तकलीफ हो महिला हेल्प डेस्क पर जा करके अपनी बात को कह सकती है और आपकी बात को ठीक ढ़ंग से सुना जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर हर जिले में हमने एक महिला वन स्टाप सेंटर बनाया है जहां कोई भी महिला जो किसी कारण तकलीफ में है जिसका परिवार उसका सहयोग नहीं कर रहा है। वहां उनके रूकने की, भोजन की, उनको सहायता देने की ऐसी सारी व्यवस्था महिला वन स्टाप सेंटर पर हर जिले में की है।
इसके साथ ही विकासखण्ड कुम्भी (गोला) के ग्राम दतेली, कोटवारा, कपरहा, बिलहरी, मूड़ा बस्सी, रामपुर में जनसम्पर्क सहित गोला नगर के सेन्ट्रल बार संघ तहसील गोला में बैठक, गोला नगर के दिव्य मैरिज लॉन में कार्यकर्ता बैठक, गोला नगर के उमा देवी चिल्डेªन्स एकेडमी में कार्यकर्ता बैठक एवं गोला नगर के पंजाब कालोनी आदि में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंजू त्यागी विधायक श्रीनगर, संतोष कुमारी जिला उपाध्यक्ष, रश्मि गुप्ता जिला मंत्री, रिंकू शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला, मीनाक्षी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, मुन्ना लाल अवस्थी सांसद प्रतिनिधि, पुष्पा सिंह पूर्व अध्यक्ष अर्बन को-आपरेटिव बैंक लखीमपुर, कीर्ति महेश्वरी अध्यक्ष नगर पंचायत मैलानी, पारूल गुप्ता, प्रीती वर्मा, उमा राज, किरन अग्रवाल, राजेश शुक्ला, प्रभात बाजपेई सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Post a Comment

0 Comments