गुरुजी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल डेढ़ वर्ष और पद पर रहेंगे, उसके बाद वे एक आश्रम में संन्यास लेने का निर्णय लेंगे. उनके अनुसार, बांग्लादेश और चीन मिलकर भारत के खिलाफ साजिशें रचने की तैयारी कर रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है.
तीन हिस्सों में बट जाएगा कर्नाटक
इसके अलावा, ब्रह्माण्ड गुरुजी ने कर्नाटका के विभाजन की संभावना की भी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि कर्नाटका को तीन क्षेत्रों में बांटा जा सकता है, जहां हर एक क्षेत्र का अपना मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस विभाजन के पीछे शिव की दिव्य इच्छा हो सकती है.
गुरुजी ने आने वाले समय में पानी की कमी और संभावित बीमारियों के प्रकोप की चेतावनी दी है, जो क्षेत्र की स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना सकती हैं. इन भविष्यवाणियों ने जनमानस में काफी रुचि और बहस का विषय बन गया है.
0 Comments