तांत्रिक ने किया 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्साए परिजनों ने लाठी-डंडो से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ। तांत्रिक ने किया 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म। नाराज़ परिजनों ने तांत्रिक की लाठी-डंडो से की जमकर पिटाई। सोशल मीडिया पर वाइरल हुआ तांत्रिक मैकूलाल रावत की पिटाई का वीडियो। मोहनलालगंज का रहने वाला तांत्रिक मैकूलाल रावत ने अपनी झोपडी मे लेजाकर 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म। रोते-बिलखते बच्ची ने मां-पिता को बताई आपबीती तो आग-बबूला हो गए परिजन। परिजन बच्ची को तांत्रिक की झोपडी में पहुचे तो नहीं मिला। बाद मे गांव मे एक जगह मिलने पर गुस्साए परिजनों ने लाठी-डंडो से पीटकर किया पुलिस के हवाले। मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।
0 Comments