गोला गोकर्णनाथ खीरी –अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप की अध्यक्षता में ग्राम अहमदनगर के क्लेश हरण मंदिर से श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर श्री राम दरबार श्री हनुमान दरबार की झांकी प्रस्तुत कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा अहमदनगर से धोररहा मनिकापुर व ग्रामों से होते हुए पुनः ग्राम अहमदनगर में संपन्न हुई। वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक बांकेगंज के ब्लॉक उपाध्यक्ष निखिल कुमार की अध्यक्षता में ग्राम बुझिया से कुंवरपुर व कई ग्राम होते हुए संसारपुर से भरिगवा चौराहे तक विशाल बाइक रैली निकाली है। जो भरिगवा श्री हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। दोनों कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में किये गये जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री श्री रमाकांत अवस्थी जी रहे। जिन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें हिंदू धर्म के प्रति जागरूक रहना है और ज्यादा से ज्यादा हर गांव में श्री हनुमान चालीसा चलाये। वही राकेश कनौजिया ने कहा कि हमें गांव गांव जाकर हिंदू एकता का संदेश देना है क्योंकि हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। जिसको रोकने के लिए हर हिंदू भाई को एकजुट करने का हमारा लक्ष्य है। शोभा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा,जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,नगर महामंत्री विकास कनौजिया,विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी संजय सिंह चौहान,ब्लॉक मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चौहान,जिला संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र सिंह चौहान,जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला,ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता,जिला संयुक्त AHP अशोक जायसवाल,अंशु वर्मा,मनोज वर्मा,सुरेश वर्मा,अनूप वर्मा,एडवोकेट प्रशांत श्रीवास्तव, करन,अरविंद कश्यप,अरविंद मौर्य,विवेक मिश्रा,ठाकुर पंकज सिंह,विपिन भास्कर,आकाश भारती,विशाल वर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments