टूटी नंबर प्लेट पर दौड़ रही ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी गाड़ी, क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए?
लखीमपुर खीरी में एक ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी गाड़ी टूटी-फूटी और अधूरी नंबर प्लेट के साथ सड़क पर बेखौफ दौड़ती देखी गई।
जहाँ आम जनता से बिना नंबर प्लेट या अधूरी नंबर प्लेट पर भारी चालान वसूला जाता है, वहीं सरकारी टैग लगी गाड़ियों पर मानो कोई कार्रवाई नहीं होती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए, लेकिन वास्तविकता में मामला उलटा दिखाई देता है।
ARTO और ट्रैफिक विभाग की इस पर चुप्पी कई सवाल खड़े करती है—
क्या सरकारी वाहनों को खुली छूट है?
क्या नियम सिर्फ आम जनता पर ही लागू होते हैं?
क्या ऐसी गाड़ियों पर भी कार्रवाई होगी?
0 Comments