छपरा: बिहार के छपरा में खोदे गए गड्ढे में गिरने से चार और छह साल के दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. रेलवे कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना रिवील गंज थाना क्षेत्र के गौतम स्थान रेलवे स्टेशन की है. जहां खाली जमीन पर रेलवे कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए खोदी गई थी.
सारण में दो बच्चों की मौत: दरअसल, रेलवे कंस्ट्रक्शन के लिए एक बड़ा गड्ढा किया था. बारिश होने के कारण गड्ढे में पानी भर गया. वहीं पास में 6 साल के सिंटू कुमार और चार साल के अनिरुद्ध कुमार खेल रहे थे. इसी दौरान खुदे गए गड्डे में गिर गया जिसमें पानी भरा हुआ था. गड्ढे में गिरने से दोनों मासूम की मौत हो गई.
गड्ढे में गिरने से मौत पर परिजनों में आक्रोश: मृतकों की पहचान गौतम स्थान स्टेशन के पास रहने वाले छह वर्षीय सिंटू कुमार पुत्र इंद्रदेव बिंद और चार वर्षीय अनिरुद्ध कुमार पिता चंदन कुमार के रूप में की गई है. गड्ढा काफी गहरा होने के कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई. हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा बच्चों को निकालने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. घटना से स्थानीय लोगों में कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रति खासा आक्रोश है.
पुलिस ने गड्डे से शव निकाला: इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना पर मृत बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे. दोनों बच्चों के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बच्चों की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
घटना की एसपी ने की पुष्टि: घटना की पुष्टि करते हुए सारण के एस एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की. उन्होंने बताया कि "सोमवार को रिविलगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 2 बालक की मौत हो गई." पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रिविलगंज थाना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
0 Comments