27 साल बाद कुंवर ख़ुस्वक्त राय स्कूल के वर्ष 1998-99 पास हुए छात्र छात्राओ ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पुनर्मिलन आयोजित किया । जिसमे लखीमपुर ,लखनऊ, सफ़ेदाबाद, नासिक, कानपुर , काशीपुर,दिल्ली,नोएडा , अमेरिका , ब्रिटेन से पुराने दोस्तों ने जॉइन किया और एक दूसरे के चेहरे देख का भाव विभोर हो गए । पुनर्मिलन की तैयारियाँ लगभग एक महीने पहले शुरू हुई जिसकी शुरुवात निहारिका और विशाल द्वारा शुरू हुई । पुनर्मिलन को लेकर पहले साथ जुड़े हुए दोस्तों का एक व्हाटसप ग्रुप बनाया गया और ईच वन खींच वन की तर्ज पर साथी दोस्तों को ग्रुप मे जोड़ा गया और देखते ही देखते ग्रुप की संख्या बढ़ 150 से ज़्यादा हो गई । ऑनलाइन पुनर्मिलन की शुरुवात पारस्परिक आपसी परिचय के साथ शुरू हुई जिसके द्वारा पता चला कि शिखा नोएडा मे वेलनेस कोच है , रितिका डिप्टी कमिशन-इंडस्ट्री है , गरिमा सीतापुर मे भविष्य के बच्चो बेहतर शिक्षा दे रही है , सौम्या का ख़ुद का स्कूल है , सौरभ आईडीबीआई बैंक , अनुज आईसीआईसीआई, हरविंदर के जिले प्रख्यात छोले भटूरे का रेस्ट्रो, प्रियंक और सुयश बैंक ऑफ़ बड़ोदरा, अर्पित एक्सिस बैंक, प्रेसिका का उत्तराखंड मे बिज़नेस , अर्चना का तिकुनिया मे बिज़नेस है साथ ही मीटिंग मे अमेरिका से मोनिका , ब्रिटेन से मेघना के साथ साथ लखीमपुर से प्रियंका, खुशबू, ऋचा, विशाख, मयंक, अभिषेक, अनुज गुप्ता सनी गोयल के साथ 50 से अधिक दोस्तों ने मीटिंग जॉइन की और अपने स्कूल के दिनों के किस्से साझा किया और मेहरोत्रा दीदी, रस्तोगी दीदी, संध्या दीदी , पूनम दीदी, दिनेश दीदी, नीलम दीदी , भारती दीदी समेत अनेकों दीदियो का याद किया और आगामी मई या जून मे फेस टू फेस पुनर्मिलन करने पर सभी की सहमति बनी है ।
0 Comments