ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

एक कक्षा 7 के छात्र को फुसलाकर तीन युवकों ने उसके घर से लाखों रुपये के गहने हड़प लिए

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज खिलाने के बहाने एक कक्षा 7 के छात्र को फुसलाकर तीन युवकों ने उसके घर से लाखों रुपये के गहने हड़प लिए।* 

*मामला भगवानपुर तिवारी गांव का है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।*

*पीड़ित बच्चे के पिता विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने बताया कि उनका बेटा मोमोज खाने का शौकीन है। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान चलाने वाले तीन युवक उसे लगातार मोमोज खिलाते थे और धीरे-धीरे विश्वास में लेते चले गए।*

*💥कई दिनों से चल रहा था फुसलाने का खेल :*

*पीड़ित पिता के अनुसार आरोपी कई दिनों तक बच्चे को मुफ्त में मोमोज खिलाते रहे। बाद में उन्होंने उसे बहला-फुसलाकर घर से गहने लाने के लिए कहा। बच्चे को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि वह किसी साजिश का शिकार हो रहा है।*

*💥अलमारी खुली तो उड़े होश :*

*मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़ित की बहन किसी काम से अपना जूलरी लेने घर पहुंचीं। अलमारी खोलते ही उन्हें पता चला कि अंदर रखा करीब 85 लाख रुपये मूल्य का जेवर गायब है। इसके बाद घबराए परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह मोमोज खाने के बदले गहने डुमरी चौराहे के दुकानदारों को देता रहा है।*

*💥तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर :*

*घटना के बाद पीड़ित परिवार ने रामपुर कारखाना थाने में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोपियों की भूमिका, बच्चे को बहकाने की प्रक्रिया और गायब जेवर की वास्तविक मात्रा की पड़ताल की जा रही है।*

*💥इलाके में सनसनी, पुलिस जुटी जांच में :*

*इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि किस तरह एक नाबालिग को लंबे समय तक बहलाकर इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।*

💥🇮🇳

Post a Comment

0 Comments