ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

हिमाचल के ऊना में खाई में गिरते ही कार में लग गई आग, चिंतपूर्णी में लुधियाना के 4 लोगों की दर्दनाक मौत


चिंतपूर्णी। ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार पंजाब नंबर की थी और उसमें सवार लोग पंजाब के ताजपुर रोड लुधियाना के निवासी थे।
बताया जा रहा है गाड़ी का टायर फटने के बाद यह हादसा हुआ। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हुई और करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में वाहन सवारों के शरीर भी झुलस गए थे। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया व सवारों को गाड़ी से बाहर निकाला।




━━━━━━━━━━━━

Post a Comment

0 Comments