ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0’ का शुभारंभ 2.5 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प


गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0’ का शुभारंभ 2.5 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प











लखीमपुर खीरी। “जहाँ राह नहीं, वहाँ हम पहुँचेंगे;
जहाँ चिकित्सा नहीं, वहाँ स्वास्थ्य सेवा पहुँचाएँगे।”
इस ध्येय के साथ नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा भारत–नेपाल सीमा के सुदूर थारू बहुल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0’ की औपचारिक घोषणा लखनऊ स्थित-विश्व संवाद केंद्र, में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।
यह यात्रा केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा-भावना एवं अंतिम छोर तक पहुँचने के संकल्प का सशक्त प्रतीक है l 
*मुख्य विशेषताएँ एवं इस वर्ष के नए प्रयोग*
1. विशेषज्ञ चिकित्सकों की सशक्त टीम
KGMU, AIIMS, SGPGI, BHU सहित देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से लगभग 1000 विशेषज्ञ चिकित्सक, डॉक्टर एवं मेडिकल छात्र भाग लेंगे।
2. टेलीमेडिसिन एवं आधुनिक तकनीक
दुर्गम क्षेत्रों में गंभीर मरीजों के लिए Specialist on Call, पोर्टेबल जांच मशीनें एवं त्वरित परामर्श की सुविधा।
*कार्यक्रम तिथियाँ*
*6 एवं 7 फरवरी 2026*  लगभग 300 केंद्रों पर (1500+ गांवों को कवर करते हुए) ग्रामीण स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर
• 8 फरवरी 2026 – संबंधित जिलों में विशाल स्वास्थ्य मेला, निःशुल्क जांच, दवा वितरण एवं विशेष परामर्श l 
*विशाल लक्ष्य* 
पिछले 5 वर्षों में 4 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार करने के बाद, इस वर्ष 2.5 लाख से अधिक लोगों तक पहुँचने का संकल्प।
*स्वच्छता एवं जागरूकता*
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता किट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यशालाएँ।
विशेष फोकस –
• माहवारी स्वच्छता (महिला चिकित्सकों द्वारा)
• मुख स्वास्थ्य (दंत चिकित्सकों द्वारा)
 *नवाचार*
चश्मा वितरण, आधार कार्ड/आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, थारू समाज पर शोध
(अब तक 5 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित)

 *दुर्गम क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक पहुँच*
भारत–नेपाल सीमा के अनेक गांव आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। स्वयंसेवक पैदल यात्रा कर कठिन रास्तों को पार करते हुए अंतिम छोर तक दवा, जांच एवं स्वास्थ्य सेवा पहुँचाएँगे।
मेडिकल छात्रों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण सेवा के संस्कार भी विकसित होंगे।

प्रेस वार्ता में उपस्थित

*प्रेस वार्ता में*
NMO लखीमपुर इकाई अध्यक्ष डॉ रमा रमन मिश्रा l NMO अवध प्रांत संघटन मंत्री- डॉ जय राम, जिला सेवा भारती अध्यक्ष- गोपाल जी, ज़िला सेवा प्रमुख - आनंद जी 
एवं जिला मीडिया प्रभारी अंशुल जी यात्रा का आधिकारिक पोस्टर एवं रूट मैप जारी किया गया।

Post a Comment

0 Comments