ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर खीरी के बी० एड० विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विशाल द्विवेदी की अध्यक्षता में पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षण कार्यशाला (14-18 oct. 2024) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

 शिक्षक प्रशिक्षुओं ने बी० एड० विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विशाल द्विवेदी से इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, नागरिक शास्त्र, प्रोफेसर मनोज मिश्रा से हिंदी, गणित विज्ञान तथा प्रोफेसर सत्यनाम के ‌द्वारा अंग्रेजी के विभिन्न शिक्षण कौशल सीखे। कार्यशाला का समापन कार्यक्रम दिनांक 18/10/2024 शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल व विशेष आमंत्रित अतिथि दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चंद्र जी उपस्थित हुए। शिक्षक प्रशिक्षुओं में से राघवेंद्र कुमार, सौम्या वर्मा, जयशील मिश्रा, साक्षी अवस्थी ने अपने आचार्यों के द्वारा सिखाए गए शिक्षण कौशल का बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय ने अपने वक्तव्य में प्रशिक्षुओं को शिक्षक के कर्तव्य व उत्तरदायित्वों से अवगत कराया। प्रोफेसर सुभाष चंद्रा ने प्रशिक्षुओं को अध्यापक के व्यवहार व चरित्र की शिक्षण व्यवसाय में महत्ता से, प्रोफेसर सत्यनाम जी ने विभिन्न शिक्षण संबंधी व्यावहारिक कौशल व प्रोफेसर मनोज मिश्रा जी ने विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षण विधियों व इनका शिक्षण कौशल में महत्व से अवगत कराया। विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विशाल द्विवेदी जी ने अपने वक्तव्य में शिक्षण व्यवसाय में शिक्षण कौशल की भूमिका को स्पष्ट किया और ज्ञान को कौशल में कैसे परिवर्तित किया जाए? इसके कई तरीके समझाए।

अन्त में विभागाध्यक्ष द्वारा प्राचार्य महोदय व अतिथियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा साक्षी अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments