ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024

आज दिनांक 
     18 अक्टूबर 2024
                 *शुक्रवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* कार्तिक 
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 13:17 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया 
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 13:27 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी 
*💫करण-* कौलव - 13:17 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल 
*✨योग-* वज्र - 21:33 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि 
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 17:47
*🌙चन्द्रोदय-* 18:19
*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात  
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:05
*🎑ऋतु-* शरद् 
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी प्रतिपदा 13:17 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ  , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , राजयोग 13:26 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 13:26 तक , अशून्य शयन  व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:27 तक  भगवान श्री अनन्तनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा ) , श्री ओमपुरी जन्म दिवस , श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही) , श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती , श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस व विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक बदी द्वितीया 09:51 तक पश्चात् तृतीया शुरु ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*घासमुष्टिं     परगवे*  
      *दद्यात्  संवत्सरं तु  य:।* 
 *अकृत्वा स्वयमाहारं* 
      *व्रतं तत् सार्वकामिकम् ।।* 
       ★महाभारत.अनुशासन पर्व.६९/१२,
*भावार्थ 👉* 
            _जो एक वर्ष तक प्रतिदिन स्वयं भोजन से पहले दूसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है,उसका वह व्रत श्रेष्ठ व सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला है।_
🌹

*18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1565 – फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।
1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।
1748 - ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए।
1752 - रूसो के ओपेरा हाउस में "ले देविन डु ग्राम" का प्रकाशन किया गया।
1767 - मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई।
1775 - अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।
1790 - फ्रेडरिक विल्हेम द्वारा जोसेफ स्कीलेिंग को आमतौर पर अनुमति से पहले की उम्र में ट्यूबिन्गर स्टिफ़ में नामांकन करने की अनुमति दी गई।
1851-  लंदन में एक महान प्रदर्शनी को बंद किया गया।
1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुई।
1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।
1898 - अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।



1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
1972 - पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।
1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004 - कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2004 - म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2006 – माइक्रोसॉफ्ट में इंटरनेट एक्सपोलरर 7.0 को जारी किया।
2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।
2007 - कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
2007 - सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
2019 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आइएसएस) के बाहर चहलकदमी कर इतिहास रच दिया।
2020 - सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2020 - अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में आत्मघाती कार बम हमले में करीब 12 लोगों की मौत व सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
2021 - कुवैत में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लगने से चार लोगों की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
2021 - नीति आयोग ने भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र लांच किया।
2021 - भारत और इस्राइल के बीच कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्‍यता देने पर सहमति बनी।
2021 - भारत व ब्रिटेन के बीच प्रथम समुद्री वार्ता के  आयोजन में हिंद-प्रशांत में सहयोग पर चर्चा हुई।
2022 - केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हुई।
2022 - रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बने। 
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया।
2023 - गाजा सिटी अस्पताल पर इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 500 पार हुई।
2023 - भारतीय वायुसेना (IAF) ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

*18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1919 - विलियमसन अम्पांग संगमा, एक गारो नेता, मेघालय के संस्थापक मुख्यमंत्री थे।
1925 - नारायण दत्त तिवारी - उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 - इब्राहीम अलकाजी-भारतीय रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक।
1950 - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता का जन्म अम्बाला (हरियाणा) में।
1958 - काजल किरन ।अभिनेत्री
1968 – भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ था। 
1977 - कुणाल कपूर -फ़िल्म अभिनेता।

*18 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1865 - वैकौण्ट पामर्स्टन यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।
1909 - लालमोहन घोष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोलहवें अध्यक्ष और प्रसिद्ध बंगाली बैरिस्टर थे।
1931 – इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
1976 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1977 - ज्योतिका तमिल, तेलुगु, कन्नड़ एवं हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।
1996 - रामकृष्ण खत्री - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
2008 - इवांसियस केक मावलोंग -  मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 - रावुरी भारद्वाज ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता तेलुगू उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक थे।
2018 - नारायण दत्त तिवारी- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 - कालिदास कर्माकर बांग्लादेशी कलाकार थे। उन्होंने चिपचिपाहट मुद्रण में विशेषज्ञता हासिल की।
2020 - केरल के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में मरथोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन हुआ।
2021 - श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा (68) का निधन हुआ।
2021 - 1980 में न्यूजीलैंड - विंडीज विवादास्पद सीरीज के अंपायर फ्रेड गुडाल (83) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी गायक ड्वाइट ट्विली (72) का निधन हुआ।

*18 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री अनन्तनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा )।
🔅 श्री ओमपुरी जन्म दिवस।
🔅 श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही)।
🔅 श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती।
🔅 श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस।
🔅 विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


Post a Comment

0 Comments