✍️ : चण्डीगढ / "हरियाणा में सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का एनालिसिस:गैर जाट पॉलिटिक्स पर ही चलेगी BJP, जीटी रोड-बागड़ बेल्ट को तरजीह, अहीरवाल में पावर बैलेंस"
✍️ : अंबाला / अनिल विज ने लगाई मंत्री पद की हैट्रिक, बैंक की नौकरी छोड़ सुषमा स्वराज की सीट से लड़े थे पहले चुनाव...
नायब सिंह सैनी गुरुवार को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सैनी के साथ उनके कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। अपनी दबंग और गब्बर की छवि के रूप में जाने और पहचाने जाने वाले प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नायब सैनी के बाद दूसरे नंबर पर शपथ ली।
हालांकि किस मंत्री को इस बार कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसका फैसला बाद में होगा, लेकिन अनिल विज एक ऐसा नाम है, जिसे हरियाणा का हर शख्स जानता और पहचानता है। अंबाला से लगातार सातवीं बार विधायक चुने गए अनिल विज अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। पंचकूला के सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण से पहले ही अनिल विज ने बताया दिया था कि उन्हें मंत्री पद के लिए फोन आया है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी जो दायित्व देगी उसको निष्ठा के साथ निभाएंगे।
छात्र राजनीति से जुड़े
गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज अपने परिवार के साथ पहुंचे। अनिल विज का जन्म 15 मार्च 1953 को हरियाणा में हुआ। वह पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा में थे। अनिल विज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए छात्र राजनीति में कदम रखा। वह एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट में पढ़ते हुए राजनीति में एक्टिव रहे। 1970 में एबीवीपी ने अनिल विज को महासचिव बनाया।
"बैंक में की नौकरी
अनिल विज ने विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद बीएमएस और ऐसे अन्य संगठनों के साथ सक्रिय रूप से काम किया। अनिल विज विज 1974 में भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने लगे लेकिन बीजेपी से जुड़े रहे।
सुषमा स्वराज की जगह लड़े उपचुनाव
1990 में जब सुषमा स्वराज राज्यसभा के लिए चुनी गईं तो अंबाला छावनी की सीट खाली हो गई। अनिल विज ने बैंक की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और सुषमा स्वराज की सीट से उपचुनाव लड़े। अनिल विज यह उपचुनाव जीत गए।
करीब 34 साल पहले 27 मई 1990 को तत्कालीन सातवीं हरियाणा विधानसभा में दो रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव हुए थे। उस समय ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री हुआ करते थे। तब दडवा कला हलके से जनता दल की टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और अंबाला कैंट से अनिल कुमार विज विधायक निर्वाचित हुए थे। तब अनिल विज की आयु 37 वर्ष की थी। बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए अनिल विज 2019 में हुए 14वीं विधानसभा के चुनाव में लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार अंबाला छावनी से चुनाव जीते थे।
✍️ : रोहतक / रोडवेज बस की कमी से यात्री परेशान:सीएम के शपथ ग्रहण में 50 बसें भेजी गई; छोटे रूट पर की गई कटौती"
✍️ : चण्डीगढ / सीएम नायब सिंह सैनी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, शुक्रवार को होगी पहली बैठक
हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बना ली है। पंचकूला में हुए शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनके 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इनमें कुल 11 कैबिनेट मंत्री हैं और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। सरकार का गठन होने के बाद मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट की बैठक भी बुलाई ली है। कैबिनेट की बैठक 18 अक्तूबर (शुक्रवार) को चंडीगढ़ हरियाणा सचिवालय में होगी।
✍️ : दिल्ली / "शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 18 नवंबर तक पेश होने का आदेश; अब क्या करेगा भारत?"
✍️ : चण्डीगढ / "हरियाणा चुनाव से जुड़ी याचिका SC में खारिज:कांग्रेस ने जल्दी सुनवाई की मांग की थी; CJI बोले– क्या नई सरकार का शपथग्रहण रोकना चाहते हैं"
✍️ : रेवाड़ी / "हरियाणा के पूर्व मंत्री केप्टन अजय यादव ने कांग्रेस छोड़ी:लालू यादव के समधी, बेटा चुनाव हार गया था; बोले- हाईकमान ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया"
✍️ : चण्डीगढ / "CM नायब सैनी बोले- पीएम ने मुझे मुख्य सेवक बनाया:कहा- भाजपा के सम्मान का हमेशा ऋणी रहूंगा; अबकी बार रिकार्ड तोड़ काम करेंगे"
✍️ : रोहतक / "रोहतक पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा:भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव में लिया भाग, बोले- भाजपा में बढ़े दलितों के खिलाफ अपराध"
✍️ : "चंडीगढ़ / किसानों को दी गई सजा को चुनौती:हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका, पराली जलाने की समस्या का समाधान की मांग"
✍️ चण्डीगढ / "मंत्री बनने के बाद हुड्डा पिता-पुत्र पर बरसे अनिल विज, बोले-ये तो डूब गए !"
✍️ : "जींद / बंदरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी:बीड़बड़ा वन में छोड़ने जा रहे थे, पशु क्रूरता का मामला दर्ज"
✍️ : चण्डीगढ / "मूलचंद शर्मा या हरविंद्र कल्याण? हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग शुरू"
✍️ : दिल्ली / हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में AAP लड़ेगी चुनाव
✍️ : कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस छोड़कर दिया कांग्रेस को दिया एक ओर झटका।
0 Comments