नाइजीरिया के जिगावा राज्य में एक भीषण दुर्घटना हुई। जिसमें एक गैसोलीन टैंकर के पलटने और फिर उसमें विस्फोट होने से 94 लोगों की जान चली गई और 50 अन्य घायल हो गए। यह दुखद घटना माजिया शहर में एक हाईवे पर हुई। जो एक विश्वविद्यालय के पास स्थित है। पुलिस के अनुसार टैंकर नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। जिससे गैसोलीन लीक होने लगा। इस खबर को सुनते ही 90 से अधिक लोग ईंधन इकट्ठा करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन इसी दौरान आग लग गई और विस्फोट हो गया। जिससे वहां मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए▪️
0 Comments