ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

मुख्य समाचार

आतंकी पन्नू ने किया बड़ा खुलासा, कनाडा का PM ही भारत के विरुद्ध कनाडा के लोगों को भड़का रहा था  भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में आई खटास के बीच खलिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बड़ा खुलासा किया है। CBC न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पन्नू ने कबूल किया है कि वो पिछले कई वर्षों से कनाडा के PM के संपर्क में हैं और उसने ही भारत के खिलाफ जानकारी मुहैया कराई, जिस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कार्रवाई की है। इस दौरान पन्नू ने कहा, कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का बयान न्याय, कानून के शासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कनाडा की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


➖मेरे कहने पर कनाडा से निकाले गए भारतीय राजनयिक- पन्नू.....
बता दें कि कनाडा ने पिछले साल हुई खालिस्तानी समर्थक निज्जर की हत्या मामले में भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद सोमवार को कनाडा ने छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। वहीं खलिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस पर कहा कि ये कार्रवाई उसके ही कहने पर कनाडा के पीएम ने की है। इस दौरान पन्नू ने आरोप लगाया कि उसके संगठन ( SFJ ) ने ही कनाडा के PMO को इस बारे में जानकारी दी कि कैसे भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा के साथ-साथ अन्य अधिकारी और इन सबके पहले के अधिकारियों देश में जासूसी नेटवर्क स्थापित किया, जिसने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करने वाले भारतीय एजेंटों को सहायताएं दी।

Post a Comment

0 Comments