दीपावली के दृष्टिगत बाजारों में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा जनमानस, व्यापारियों की सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के उद्देशय से आज दिनांक 30.10.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा शहर के बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी सर्राफा बाजारों में समुचित पुलिस प्रबंध किया गया है। त्योहारों के दृष्टिगत समुचित यातायात प्रबंध हेतु स्थान चिन्हित करके बैरीकेडिंग एवं डाइवर्जन की भी व्यवस्था की गई है।
0 Comments