ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना उचौलिया पुलिस द्वारा, हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त नसीर पुत्र मजीद को आलाकत्ल फावड़े के साथ गिरफ्तार किया गया



पुलिस अधीक्षक  खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक  खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 29.10.2024 को थाना उचौलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 269/24 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्त नसीर पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला कुम्हारन टोला औरंगाबाद रोड थाना मैगलगंज जनपद खीरी हाल पता निवासी नई बस्ती ग्राम व थाना उचौलिया जनपद खीरी को शारदा नहर किनारे वहद ग्राम गड़रियापुरवा से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़े के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नसीर पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला कुम्हारन टोला औरंगाबाद रोड थाना मैगलगंज जनपद खीरी 
हाल पता निवासी नई बस्ती ग्राम व थाना उचौलिया जनपद खीरी
*बरामदगी-*
01 अदद आलाकत्ल फावड़ा

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक अपराध बदन सिंह थाना उचौलिया जनपद खीरी 
2. हे0का0 विनोद कुमार थाना उचौलिया खीरी
3. का0 खिलेन्द्र कुमार थाना उचौलिया जनपद खीरी

Post a Comment

0 Comments