दीपावली कार्निवाल और अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
लखीमपुर खीरी। बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, मेला रोड ने 26 अक्टूबर 2024 को दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली कार्निवाल और अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण रामलीला का मंचन किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर अभिभावकों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जैसे पंजा लीग, नेल आर्ट, दिया सजाओ और बंदनवार बनाओ। इन प्रतियोगिताओं में श्रीमती परवीन, श्रीमती तनिशा, श्रीमती पल्लवी, श्रीमती रेणुका, श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती निष्ठा, श्रीमती अंकिता, और श्रीमती शालू विजेता रही। विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या, श्रीमती नीलम अवस्थी, ने उपहार, स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में, प्रधानाचार्या ने दीपावली की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियों और उजाले की कामना की। उन्होंने सभी की स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं दी।
0 Comments