ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

केंद्रीय मंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों बांटे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, खिले चेहरे


लखीमपुर खीरी 24 अक्टूबर। उप्र डिजाइन एवं शोध संस्थान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उप्र के तत्वाधान में "एक जनपद एक उत्पाद" और "विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना" के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में 1450 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं वाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर व उ०प्र० डिजाइन एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप जलाकर कर किया। अतिथियों ने "एक जनपद एक उत्पाद" और "विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना" के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण के 1450 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं वाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार ने रूल ऑफ लॉ एवं अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के नीति के माध्यम से प्रदेश में भयमुक्त औद्योगिक माहौल का निर्माण किया है। आज बडी संख्या में निवेशक निवेश के लिए उप्र में आ रहे। प्रदेश सरकार ने जिले के स्थानीय एवं प्रसिद्ध उत्पादों को विश्व में पहचान दिलाने, स्वरोजगार को बढावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरूआत की है। आज स्थिति यह है कि कारीगरों एवं बुनकरों के बनाए हुए उत्पादों को हमारे देश के पीएम विभिन्न देशों के रायनयिकों को उपहार स्वरूप भेंट करते हैं जिससे 140 करोड देशवासी का सर गर्व से उठता है।

उप्र डिजाइन एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि पीएम और सीएम के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में लोगों की विकास के प्रति सोच बदली है। आज प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा । प्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा समाज एवं अन्य समाज के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह योजना चलायी है, इसके लिए लोगों को कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने एवं निर्यात बढाने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढाने के लिए विभिन्न योजनाएं यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना इत्यादि योजनाएं संचालित की हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में सीडीओ अभिषेक कुमार, उपायुक्त उद्योग, सुश्री सारिका वर्मा, सुश्री गरिमा रानी, श्री आनन्दमणि बाजपेयी इत्यादि बडी संख्या में महानुभाव उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments