ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

BMW कार से आई महिला ने एक दुकान के सामने सीढ़ियों पर गमला चुराया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

BMW कार से आई महिला ने एक दुकान के सामने सीढ़ियों पर गमला चुराया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा











राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, एक महिला BMW कार से नीचे उतरती है। एक दुकान के सामने सीढ़ियों पर कुछ गमले रखे हुए थे। महिला आसपास नजर दौड़ाती है। फिर एक गमला उठा कर कार के अंदर रख लेती है। यह 25 अक्टूबर देर रात करीब 12 बजे की घटना है। पूरी घटना दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नोएडा के सेक्टर 18 में एक महिला ने कार से उतरकर गमला चुरा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में महिला को गमला चुराते हुए देखा जा सकता है, गमला उठाती है और फिर कार में बैठकर चली जाती है।

Post a Comment

0 Comments