दीपावली के इस पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक खीरी,श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा सपरिवार थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनके साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा वृद्धाश्रम में जाकर वहां मौजूद बुजुर्गों से बातचीत की। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आप हमारे ही परिवार के सदस्य हैं आप अपने आपको असहाय एवं अकेला ना समझे। इस दौरान बुजुर्गों ने उनको गले लगाकर आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं।
0 Comments