जनपद खीरी में नियुक्त 05 पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 31.10.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, खीरी महेदय व अन्य अधिकारीगण द्वारा पुलिस लाईन खीरी में पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर उपनिरीक्षकों के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
*पुलिस उपनिरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण-*
1-श्री दयाशंकर द्विवेदी
2-श्री उदयभान यादव
3-श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह
4-श्री देवेन्द्र कुमार यदुवंशी
5-श्री इन्साफ अली
0 Comments