ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

आंध्र प्रदेश में श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 7 भक्तों की मौत, कई घायल

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया. मंदिर परिसर में एक 20 फीट की दीवार ढड गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए. हादसे के समय चंदनोत्सवम उत्सव मनाया जा रहा था. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ कर्मियों की ओर से राहत बचाव अभियान चलाया गया है.

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की.

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे में श्रद्धालुओं की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के मूल स्वरूप के दर्शन के लिए एकत्र हुए थे. आधी रात को भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई, जिससे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कई लोगों की जान चली गई.

सीएम चंद्रबाबू ने मृतक के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सिंहाचलम में हुई दुखद घटना के संबंध में मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस की. टेलीकांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की. मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये और घायलों को 3 लाख रुपये देने का आदेश दिया. इसके अतिरिक्त, बंदोबस्ती विभाग के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में आउटसोर्सिंग पदों के माध्यम से प्रभावित परिवार के सदस्यों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे.श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के वार्षिक चंदनोत्सव के लिए सैकड़ों श्रद्धालु सिंहाचलम दिव्य क्षेत्र पहुंचे थे. इसी क्रम में भारी बारिश के कारण 300 रुपये के टिकट काउंटर के पास 20 फीट लंबी दीवार गिर गई. इस घटना में मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. शवों को विशाखापत्तनम केजीएच ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं. गृह मंत्री अनीता और कलेक्टर हरिंद्र प्रसाद और सीपी शंखब्रत बागची घटनास्थल पर बचाव अभियान की निगरानी कीं.
विशाखापट्टनम के श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान 20 फीट की दीवार ढहने से वार्षिक चंदनोत्सव के दौरान अचानक मातम छा गया. मंदिर में चीख पुकार मच गई. श्रद्धालु जान बचाकर इधर उधर भागने लगे. दीवार के मलबे की चपेट में कई भक्त आ गए. लोगों को दीवार परिसर स्थित दीवार के गिरने का जरा भी अहसास नहीं था.
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया गया. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों की निरगरानी में भक्तों को बचाने का कार्य तेजी से चलाया गया. इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए और लोगों को बचाने में मदद की. जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों की निगरानी की. वहीं, आंध्र प्रदेश की गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगलपुडी अनिता भी मौके पर पहुंचकर राहत- बचाव कार्यों की जानकारी ली.

Post a Comment

0 Comments