ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

उच्च शिक्षा निदेशक  प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में दिनांक 14/04/2025 से 28/04/2025 तक महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पखवाड़ा समापन के अवसर पर आज  ‘आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी एवं  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक प्रो. संजय कुमार ने अम्बेडकर के सामाजिक आर्थिक समानता हेतु किए गए प्रयासों को उद्धृत किया।
दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चन्द्रा ने डॉ. अम्बेडकर द्वारा संविधान निर्माण में किए गए योगदान, जाति प्रथा उन्मूलन, स्त्री शिक्षा एवं शोषितों-वंचितों के अधिकारों  के लिए चलाए गए कार्यक्रमों व्यवस्थाओं का विस्तार में वर्णन किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत कुमार पाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन दर्शन हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसके आधार पर हम एक समतापूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।भाषण प्रतियोगिता में सवितार गोस्वामी प्रथम दिव्या सिन्हा द्वितीय और प्रीति गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी  जन्म शताब्दी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ‘सर्व शिक्षा अभियान और  भारत’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रिया वर्मा ने प्रथम, प्रीति गौतम ने द्वितीय तथा दिव्या सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रमों में प्रोफेसर नीलम त्रिवेदी, प्रोफेसर ज्योति पंत,प्रोफेसर विशाल द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री धर्म नारायण एवं श्री सौरभ वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।

Post a Comment

0 Comments