ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पंजाब में फिर होना था धमाका: पुलिस थाने में बम फेंकने जा रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर दागी गोलियां


पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से हैंड ग्रेनेड, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस मिले हैं। ये बदमाश विदेश में बैठे जीवन फौजी के गुर्गे हैं, जो किसी पुलिस थाने पर बम फेंकने की फिराक में थे
पंजाब के पुलिस थाने आतंकियों के निशाने पर हैं। इससे पहले भी कई बम हमले हो चुके हैं, लेकिन अभी भी आतंकी इन वारदातों को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे हैं। अमृतसर पुलिस ने ऐसे ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस स्टेशन पर बम धमाके की तैयारी में थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 

Post a Comment

0 Comments