युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 05.06.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल , चीफ़ प्रॉक्टर प्रो.सुभाष चन्द्रा एवं छात्र छात्राओं ने नीम,सहजन, नींबू, करोंदा, आंवला, जामुन, बरगद व पीपल के पौधे रोपित किये। प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि विश्व पर्यावरण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति उत्पन्न करना तथा हरित भविष्य की दिशा में सार्थक योगदान देना है।इसलिए धरा को हरा भरा बनाने के लिए विद्यार्थी वृक्षारोपण अभियानों में सहभागिता कर अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करें।
चीफ़ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा ने कहा कि “ पौधारोपण केवल प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।”उत्तर प्रदेश शासन की “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत सभी छात्र छात्रायें अपनी माँ की स्मृति व सम्मान में अपने घर,आस-पास,मोहल्ला एवं गाँव में एक पौधा रोपित करें। पौधरोपण डॉ. अमित सिंह,डॉ धर्म नारायण डॉ. श्वेतांक भारद्वाज, डॉ. सौरभ वर्मा तथा डॉ. योगेश दुबे,पंकज जोशी सहित विद्यार्थियों ने भी इस अभियान में सहभागिता कर औषधीय व फलदार पौधे रोपित किये।कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर सुभाष चन्द्रा ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से रोपित पौधों की देखभाल करेंगे और पर्यावरण रक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएँगे।
0 Comments