11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में आज दिनाँक 20.06.2025 को महिलाओं की योग प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी में योग प्रशिक्षण डा० अमित सिंह ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल ने महिलाओं से आवाहन किया कि वे योग को अपनी
दिनचर्या में शामिल करें और निरोग जीवन जीने की प्रेरणा लेकर अपने परिजनों को भी अच्छे स्वास्थ्य लाभ हेतु योग करायें। इसी क्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वृक्षारोपण जन अभियान 2025-26 के अन्तर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी में प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल, चीफ प्रॉक्टर प्रो० सुभाष चन्द्र, प्रो० संजय कुमार, प्रो० ज्योति पन्त एवं डा० अमित सिंह ने "एक पेड़ माँ के नाम" की थीम पर सीताअशोक, ऑवला, नीम, करौंदा, जामुन तथा गुलमोहर के पौधे रोपित किये गये।
0 Comments