दरभंगा
बिहार के दरभंगा में मुहर्रम के अवसरये पर चौकी मिलान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मामला तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव का है. तीन गांव के लोग ताजिया मिलान कर रहे थे, उसी दौरान चौकी 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे 50 लोग झुलस गए और एक की मौत हो गई.
मृतक की हुई पहचान : हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान ककोढ़ा निवासी मो. मिराज के रूप में हुई है. घायल लोगों का इलाज DMCH और आसपास के प्रखंडों के PHC में चल रहा है. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हाई वोल्टेज तार बना हादसे की वजह : ताजिया जुलूस सड़क किनारे से गुजर रहा था, जहां से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार भी गुजरता है. उसी दौरान अचानक चौकी उसमें टकरा गई, जिससे करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग चपेट में आ गए.
बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप : हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी तार को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
घटना का वीडियो आया सामने : इस भयावह हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की गंभीरता साफ देखी जा सकती है. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है.
0 Comments