ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी में विशेष अतिथि होंगे बागपत के विपुल जैन


नई दिल्ली।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एस जी एंटरटेनमेंट के सौजन्य से होने वाले वॉइस ऑफ सिटी टेलेंट हंट कार्यक्रम में बागपत के रहने वाले इंटरनेशनल अवार्डी एवं माननीय राष्ट्रपति भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित सीनियर जर्नालिस्ट विपुल जैन को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

सेलिब्रिटी प्ले बेक सिंगर सन्नी जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। सिंगिंग जगत की कई जानी मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में पहुंचेगी। कई हस्तियां सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित होंगी। सभी सिंगर अपनी जबरदस्त आवाज से एक से बढ़कर एक नगमे गाकर सभी को आनंदित करेंगे। बेहतरीन सिंगर सन्नी जी भी अपनी जादुई आवाज से कई फिल्मी तराने गाकर सभी का दिल जीतेंगे। आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। संगीत से जुड़े दीवानों के लिए यह शाम बहुत ही खास रहने वाली है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले विपुल जैन को दिल्ली के विज्ञान भवन, भारत मण्डपम, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, आंध्रा भवन, गुजरात भवन व चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में अतिथि के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। उनके पास अवार्डों का बड़ा रिकॉर्ड है। उनकी ख्याति देश में पुरस्कार मैन के रूप में है।

Post a Comment

0 Comments