ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना फरधान पुलिस द्वारा, चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया


पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2025 को थाना फरधान पुलिस द्वारा, चेकिंग के दौरान चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद करके 01 नफर अभि0 शनी कुमार पुत्र पप्पू नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर पटिहान कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। 

*संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांकः 13.08.2025 को थाना फरधान की पुलिस चे किंग सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थी कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल लिए है तथा बेचने के लिए चुनमुनपुर गांव को जाने वाले मोड पर खडा है मुखविर की सूचना पर विश्वास थाना फरधान पुलिस द्वारा मुखबिर को साथ ले कर मौके पर आये जहां पर  मुखबिर ने एक व्यक्ति की तऱफा इशारा करके बताया की यही वह व्यक्ति है और यही मोटर साइकिल चोरी की है और मुखविर मौके से हट बढ गया तो थाना फरधान पुलिस द्वारा एक बारगी दविश देकर इस व्यक्ति को मौके पर ही मय मोटर साइकिल हिरो स्पलेन्डर प्लस के पकड लिय़ा । पकडे जाने पर नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम शनी कुमार पुत्र पप्पू नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर पटिहान कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा पहने लोवर की बायी जेब से 130 रु0 बरामद हुए तथा कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल हिरो स्पलेन्डर प्लस रंग काला जिसका इंजन नं0 HA10AGKHD41736  व चेचिस नं0 MBLHAW089KHD32017 जिसके आगे की नम्बर प्लेट आधी टूटी जिस पर 31BE लिखा हुवा है और डिग्गी मे पीछे की टूटी प्लेट जिस पर UP31BE5529  लिखा है बरामद हुई बरामदा मोटर साइकिल कागज मांगे तो नही दिखा सका कडायी से पूछताछँ करने पर बताया की यह मोटर साइकिल 11.08.2025 को शाम के समय नहरिया सीतापुर रोड पर दुकान के सामने से मैने व अपने साथी अरुण पुत्र रामपाल नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर पटिहान कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी के साथ मिलकर चोरी की थी जिसे वेचकर हम दोना आधे-आधे रुपये आपस मे बाट लेते साहब गलती हो गयी माफ कर दो तथा साथी के बारे मे पूछने पर बताया की वह मुझे छोडकर अपनी रिश्तेदारी मे चला गया तथा बरामदा उक्त मोटर साईकिल के बारे मे जानकारी की गयी तो मोटर साइकिल थाना को0 सदर जिला खीरी मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 659/2025 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित है। अतः गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मय चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर दिनांक 13.08.2025 को मु0अ0सं0 314/2025 धारा 303(2),317(2) B.N.S. बनाम 1.शनी कुमार पुत्र पप्पू नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर पटिहान कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी 2.अरुण पुत्र रामपाल नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर पटिहान कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*बरामदगी/गिरफ्तारी स्थलः-*
चुनमुनपुर गांव को जाने वाले मोड पर बह्द ग्राम चुनमुन थाना फरधान  जिला खीरी 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-*
शनी कुमार पुत्र पप्पू नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर पटिहान कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी उम्र करीब 19 वर्ष

*बरामदगी का विवरणः-* 
मोटर साइकिल हिरो स्पलेन्डर प्लस पंजी0 सं0 UP31BE5529  

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना फरधान जिला खीरी 
2.का0 लालबहादुर थाना फरधान जनपद खीरी।
3.का0 सतपाल सिंह थाना फरधान जनपद खीरी।

Post a Comment

0 Comments