पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक-14.08.2025 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त उदित सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मद नगर थाना पिसावां जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना मैगलगंज पर मु0अ0सं0 286/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
उदित सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मद नगर थाना पिसावां जनपद सीतापुर
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 शुभम कुमार
2.का0 प्रदीप सरोज
3.का0 रविकान्त यादव
समस्त थाना मैगलगंज खीरी
0 Comments