ऐतिहासिक दिन जब भारत देश अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुआ था, वह शुक्रवार का दिन था। आज से ठीक 78 वर्षों बाद आज जब हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। इस बार भी शुक्रवार का ही दिन पड़ा रहा है। आजादी के बाद यह अवसर पहली बार ही नहीं आया है l इस वर्ष 2025 में भी हम सभी भारतवासी इस आजादी के राष्ट्रीय महापर्व को शुक्रवार के ही दिन 12वीं बार मना रहे हैं। इस सदी में यह अवसर चौथी बार आया है।
इससे पूर्व इसी सदी में यह दिन 2003, 2008 और 2014 में भी आया था। अगली बार यही शुक्रवार का दिन आजादी के महापर्व पर 2031 में 6 वर्षों बाद पुनः आएगा। इन वर्षों के अतिरिक्त आगामी 2036, 2042, 2053, 2059, 2064, 2070, 2081, 2087, 2092 और 2098 वर्षों में भी यही शुक्रवार का दिन आजादी के इस महापर्व पर पुनः आयेगा। इस सदी में कुल 15 बार ऐसा अवसर बनेगा। विगत सदी में यह अवसर क्रमशः 1952, 1958, 1969, 1975, 1980, 1986 तथा 1997 वर्षों में कुल आठ बार आया था। कैलेंडर संबंधी ऐसी ही रोचक जानकारियो को हमेशा की तरह साझा करने वाले लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर-खीरी के गणित अध्यापक अतुल सक्सेना ने अपनी स्वनिर्मित सैकड़ों वर्षों के तैयार की गयी अंक-कोड कलेण्डर की तालिका के आधार पर प्रस्तुत किया है।
*PRESS NOTE*
*Independence Day to be Celebrated on Friday for the 12th Time*
The historic day 15 August 1947, when India gained freedom from British rule was a Friday. Exactly 78 years later, today, we are celebrating our 79th Independence Day, and once again, it falls on a Friday.
This is not the first time our national festival has coincided with a Friday. In fact, this is the 12th time since independence that 15 August has fallen on a Friday, and the fourth such occasion in the 21st century. Earlier in this century, Independence Day was celebrated on a Friday in 2003, 2008, and 2014.
Looking ahead, the next Friday Independence Day will be in 2031, followed by 2036, 2042, 2053, 2059, 2064, 2070, 2081, 2087, 2092, and 2098 making it a total of 15 such Fridays in this century.
In the 20th century, this alignment occurred eight times in 1952, 1958, 1969, 1975, 1980, 1986, 1997, and of course, 1947 itself.
This fascinating calendar fact has been compiled by Atul Saxena, Mathematics teacher at Lucknow Public School, Lakhimpur based on his self-made century spanning date digit's code calendar table.
0 Comments