पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए पड़ाव चौकी पुलिस ने ऑटो मार्केट हिसार से एक व्यक्ति को काबू कर अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बर्ड किए है।
चौकी प्रभारी ASI विक्रम ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ऑटो मार्केट हिसार में शराब के ठेके पे पास एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो ऑटो मार्केट में शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख अचानक से असहज हो वहां से जाने लगा, जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव सीसर निवासी मोहित बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर उक्त मोहित के कब्जे से एक अविध पिस्तौल .32 बोर और 3 कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर मोहित के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्त्तार किया गया है।
0 Comments