ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

तेल पर और ज्यादा रियायत और एस-400 की सप्लाई बढ़ाएगा रूस, अमेरिकी टैरिफ के बीच पुतिन का भारत को तोहफा


सितंबर माह में भारत द्वारा खरीदे गए रूसी कच्चे तेल में अगस्त के मुकाबले 10-20 प्रतिशत का उछाल आया था यानी कि भारत ने रूस से 1.50 लाख से 3 लाख बैरल की अतिरिक्त खरीद की थी।  अब और छूट मिलने पर यह संख्या और बढ़ सकती है। 


भारत द्वारा रूस से खरीदे जा रहे कच्चे तेल पर जल्द ही और ज्यादा रियायत मिल सकती है। साथ ही भारत और रूस से और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है। अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ दबाव बनाने के बीच ये रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए तोहफा माना जा रहा है। भारत पहले ही रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीद रहा है और अब और ज्यादा डिस्काउंट मिलने से भारत का काफी पैसा बचेगा। 



Post a Comment

0 Comments